ऋग्वेद संहिता
ऋग्वेद विश्व साहित्य का प्राचीनतम ग्रन्थ है । यह विभिन्न देवताओं के स्तुतिपरक मन्त्रों का संकलन है और इसकी उत्पत्ति विराट पुरूष के मुख से मानी गई है । जिसके द्वारा देवता की स्तुति अथवा अर्चना की जाए , उसे ऋक् कहते हैं - ‘ ऋच्यते स्तूयते यया इति ऋक् ’ और ऐसी ऋचाओं के संग्रह का नाम ही ऋग्वेद है ।इसके पुरोहित ‘ होता ’ है , जो कि देवताओं का आह्वान करता था । ऋग्वेद में ‘ ज्ञान ’ की महत्ता का प्रतिपादन किया गया है । ऐसा माना जाता है ...